Breaking News

अंबापुर में खरीदारी की सुविधा बढ़ी, नेशनल मल्टी मार्ट शुरू; युवाओं से स्वरोजगार अपनाने की अपील

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के अंबापुर स्थित मार्केट में चैंबी-हथगांव रोड पर नेशनल मल्टी मार्ट का शुभारंभ किया गया। मार्ट खुलने से क्षेत्रवासियों को रोजमर्रा की जरूरतों का सामान अब स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा। प्रतिष्ठान का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने फीता काटकर किया। समारोह में सपा नेता एवं सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अय्यूब अहमद विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने युवाओं से स्वरोजगार को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। व्यक्ति की मेहनत, लगन और सोच किसी भी काम को बड़ा बना सकती है। युवाओं को सरकारी नौकरी की उम्मीद में वर्षों तक समय गंवाने के बजाय अपनी क्षमता और रुचि के अनुसार कारोबार शुरू करने पर भी ध्यान देना चाहिए।

विधायक ने कहा कि स्वरोजगार के माध्यम से युवा आत्मनिर्भर बनने के साथ अपने परिवार को आर्थिक मजबूती दे सकते हैं और देश की प्रगति में भी भागीदारी निभा सकते हैं।

सपा नेता अय्यूब अहमद ने कहा कि अंबापुर में नेशनल मल्टी मार्ट की शुरुआत क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधाजनक कदम है। अब जरूरत का सामान खरीदने के लिए ग्रामीणों और स्थानीय लोगों को शहर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। एक ही स्थान पर आवश्यक सामान उपलब्ध होने से लोगों का समय और आने-जाने का खर्च दोनों बचेंगे।

प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर रऊफ अहमद एवं दिलशाद अहमद ने मुख्य अतिथि समेत सभी अतिथियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर सगीर अहमद, मो. असद, मो. रेहान उर्फ सदफ सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 16 साल की किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप; परिवार ने दर्ज कराया केस

फतेहपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को शादी का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *