Breaking News

पीडी सेवा समिति से समाजसेवा को मिलेगी नई दिशा

फतेहपुर। क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के लिए कार्य कर रही पीडी सेवा समिति का विधिवत पंजीकरण हो गया है। संस्था अब कानूनी रूप से मान्यता प्राप्त होकर क्षेत्र में व्यापक स्तर पर समाजसेवा का कार्य करेगी।

समिति के अध्यक्ष आलोक पटेल ने बताया कि पंजीकरण के बाद अब समिति गांव-गांव जाकर गरीब बच्चों को शिक्षा, जरूरतमंदों को स्वास्थ्य सहायता और युवाओं को रोजगार के लिए मार्गदर्शन प्रदान करेगी। समिति का उद्देश्य बिना किसी भेदभाव के समाज के अंतिम व्यक्ति तक मदद पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि पंजीकरण होने से अब संस्था को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने और दानदाताओं से सहयोग प्राप्त करने में आसानी होगी। इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारियों ने जनता से सहयोग की अपील की। समिति अब सरकारी और गैर-सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

समिति के मुख्य उद्देश्यों में गरीब और वंचित बच्चों को निःशुल्क कोचिंग, किताबें और छात्रवृत्ति उपलब्ध कराना, गांव-गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित करना, युवाओं को कौशल विकास, स्वरोजगार और सरकारी नौकरियों के लिए मार्गदर्शन देना, शोषित एवं पीड़ित लोगों को कानूनी सलाह और सहायता प्रदान करना तथा बिना किसी भेदभाव के समाज में भाईचारा और सद्भाव बढ़ाना शामिल है।

समिति के अध्यक्ष आलोक पटेल ने कहा कि पीडी का मतलब केवल एक वर्ग नहीं है। पीडी का अर्थ पीड़ित, दलित, आदिवासी और आम जनता है। हमारा लक्ष्य है कि समाज का कोई भी व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे।

उन्होंने आगे कहा कि पंजीकरण के बाद अब समिति बड़े स्तर पर कार्य करेगी। उन्होंने दानदाताओं और समाजसेवियों से अपील की कि वे इस पुण्य कार्य में अधिक से अधिक लोग जुड़ें और सहयोग करें।

इस अवसर पर समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे तन-मन-धन से समाजसेवा के कार्य में योगदान देंगे।

About NW-Editor

Check Also

मोटे महादेव मंदिर मार्ग पर फैले अतिक्रमण को हटाने की मांग नशेड़ियों का जमावड़ा व टायर-केबल जलाने का आरोप

फतेहपुर। पवित्र सावन माह में कृष्ण बिहारी नगर स्थित प्रसिद्ध मोटे महादेव मंदिर जाने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *