Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 41;

सांसद के आवास पर हमले के विरोध में उतरे सपाई

– कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
– भाजपा की दोषी महिला कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी किए जाने की मांग
– कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपते सपाई।
फतेहपुर। जिले के सपा सांसद नरेश उत्तम पटेल के कानपुर स्थित आवास पर भाजपा महिला कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले के विरोध में जिले के सपाई सड़क पर उतर आए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर जहां प्रदर्शन किया वहीं राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर दोषी महिला कार्यकर्ताओं की तत्काल गिरफ्तारी सनिश्चित करते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की। सपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव की अगुवई में पदाधिकारी व कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन कर राज्यपाल को एक ज्ञापन भेजा। जिसमें कहा गया कि जिले के सांसद नरेश उत्तम पटेल जब संसद की कार्रवाई में लोकसभा में थे उसी समय उनके कानपुर स्थित दामोदर नगर थाना नौबस्ता स्थित निवास पर भारतीय जनता पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं व नेताओं की भीड़ ने उनके आवास पर हमला बोल दिया। उस समय सांसद की पत्नी विजयलक्ष्मी उत्तम घर पर अकेली थी। सभी भाजपा महिला कार्यकर्ता हाथ में भाजपा व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम की पट्टियां लिए थीं। नरेन्द्र मोदी, भाजपा जिंदाबाद, नरेश उत्तम पटेल मुर्दाबाद के नारे लगा रही थीं। महिलाएं जुलूस के रूप में पुलिस बल के साथ पहुंची और घर के बाहर भारी अभद्रता किया। गेट पर धक्का मुक्की कर नेम प्लेट तोड़ दी। जब उनकी पत्नी बाहर निकलीं तो उनके लिए भी अपमानजनक आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। पुलिस मूकदर्शक बनी रही यह सब जानबूझकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर पुलिस के संरक्षण में किया गया है। ऐसी घटना ने न केवल कानून व्यवस्था को तार-तार कर दिया बल्कि ऐसा कृत्य कर लोकतंत्र पर हमला किया गया है। आश्चर्यजनक यह है कि पूरा जुलूस न केवल पुलिस के संरक्षण में यह जानते हुए उनके निवास तक गया कि सांसद बाहर है बल्कि सारी अभद्रता पुलिस की उपस्थिति में हुई। मांग किया कि घटना का संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कराकर दोषी महिला भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी सुनिश्चित कर तत्काल कार्रवाई की जाए। इस मौके पर जिला महासचिव चौधरी मंजर यार, प्रदेश सचिव जगनायक सिंह यादव, संतोष द्विवेदी, सुहैल खान हेमू, विपिन सिंह यादव, वीरेन्द्र सिंह यादव, अरूणेश पाण्डेय, रामनरेश पटेल, नंद किशोर पाल, डा. अमित पाल, रामतीर्थ परमहंस, संदीप कुमार श्रीमाली, आसिफ मकसूद एडवोकेट, सुरिज पाल रावत, रणधीर सिंह यादव, सुरेश कुमार दिवाकर, सुनील उमराव एडवोकेट, संगीता राज पासी, अंकित यादव, सुशील दोषी, निसार अहमद, सुघर लाल यादव एडवोकेट, रीता प्रजापति, योगेश कुमार एडवोकेट भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

तपती गर्मी में निःशुल्क लस्सी बांटकर पहुंचाई राहत

– बेटी शान्वी ने फीता काट कर वैदिक रीति रिवाज से किया शुभारंभ – निःशुल्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *