Breaking News

एसपी ने सीओ कार्यालय का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं

– सीसीटीवी मॉनिटरिंग व यातायात व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
सीसीटीवी मानिटरिंग का जायजा लेते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।
फतेहपुर। जिले में कानून व्यवस्था व सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बुधवार को क्षेत्राधिकारी नगर कार्यालय, यातायात कार्यालय व सीसीटीवी कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, यातायात व्यवस्था तथा सीसीटीवी निगरानी प्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यालयी कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और अभिलेखों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यालय परिसरों में स्वच्छता बनाए रखने तथा सभी कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ करने के लिए प्रेरित किया। यातायात कार्यालय के निरीक्षण के दौरान एसपी ने शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यातायात संचालन को प्रभावी बनाया जाए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचकर जनपद में स्थापित कैमरों की निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने कैमरों के संचालन, रिकॉर्डिंग एवं मॉनिटरिंग सिस्टम की समीक्षा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए लगातार और प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की सुरक्षा के लिए तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग किया जाएगा और सभी व्यवस्थाओं को निरंतर बेहतर बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।

About NW-Editor

Check Also

केन्द्र सरकार के बारह वर्ष पूरे होने पर तांबेश्वर धाम में गूंजे वैदिक मंत्र

– प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु के लिए हुआ महा हवन – तांबेश्वर मंदिर में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *