Breaking News

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत; चचेरा भाई गंभीर

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज एनएच-2 पर बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सेमरहटा गांव निवासी रामचंद्र उर्फ बिहारी का पुत्र शैलेश अपने चचेरे भाई सोम पुत्र रमेश (25) के साथ बाइक से अपनी बहन की ससुराल मोहम्मदपुर कला गया था। बताया जा रहा है कि बुधवार देर शाम करीब आठ बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे लोधीगंज एनएच-2 पर पहुंचे, पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि शैलेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई सोम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर सरकारी एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

वहीं, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, दोषी को उम्रकैद की सजा

फतेहपुर। दहेज हत्या के मामले में प्रभावी पुलिस पैरवी और वैज्ञानिक विवेचना के आधार पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *