Breaking News

फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार कर कोर्ट में किए पेश

फतेहपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुरुवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तीन वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गाजीपुर थाना पुलिस ने हत्या के मामले से संबंधित वारंटी अभियुक्त मलखान सिंह पुत्र रामनजर सिंह, निवासी ग्राम बड़नपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध एसटी संख्या 297/2016, अपराध संख्या 177/2016, धारा 302 आईपीसी से संबंधित वारंट था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुशीलचंद्र निगम और रिकू्रट आरक्षी अवनीश यादव शामिल रहे।

वहीं, जहानाबाद थाना पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनमें राजू कसाई पुत्र फकीरे कसाई, निवासी सलावती मोहल्ला, कस्बा जहानाबाद के खिलाफ आर्म्स एक्ट से संबंधित मामला दर्ज था। दूसरे अभियुक्त धर्मेंद्र पुत्र स्व. मन्नी लाल, निवासी बड़री का पुरवा, मजरे चिल्ली के खिलाफ आबकारी अधिनियम से संबंधित मामला दर्ज था।

पुलिस ने दोनों वारंटी अभियुक्तों को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक बिंदेश कुमार गिरी, उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार यादव, हेड कांस्टेबल सूर्यभान सिंह, रिकू्रट कांस्टेबल मनीष वर्मा और नवीन कुमार शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत; चचेरा भाई गंभीर

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज एनएच-2 पर बुधवार देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *