Breaking News

जोनिहा चौराहे से चोरी बाइक बरामद, चोर गिरफ्तार

– स्थानीय लोगों की मदद से बिंदकी पुलिस को मिली सफलता
– पुलिस टीम की गिरफ्त में बाइक चोर।
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मोटरसाइकिल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार जोनिहा चौराहे पर स्थित एक मिठाई की दुकान के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को चोर लेकर फरार हो गया था। घटना की सूचना मिलने पर बिंदकी पुलिस सक्रिय हुई और स्थानीय लोगों के सहयोग से आरोपी को चोरी की गई मोटरसाइकिल सहित दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निजामुद्दीन पुत्र सहाबुद्दीन निवासी लहुरी सराय थाना जहानाबाद के रूप में हुई है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना बिंदकी में मुकदमा संख्या 185/2026 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में थाना ललौली और थाना जहानाबाद में भी मुकदमे दर्ज हैं। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की। गिरफ्तारी करने वाली टीम में जोनिहा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सावन कुमार पटेल एवं मुख्य आरक्षी शिवदत्त पाण्डेय शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

हादसे के बाद सड़क जाम करना पड़ा भारी, 20 ग्रामीणों पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

फतेहपुर। खखरेरू थाना क्षेत्र के बसवा पौली रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *