Breaking News

उछाल फाउंडेशन एवं कानपुर बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में सफल रक्तदान शिविर का आयोजन

कानपुर उछाल फाउंडेशन द्वारा दिनांक 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को कानपुर बार एसोसिएशन परिसर में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
शिविर में अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर उनके योगदान का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारियों तथा अधिवक्ता साथियों ने शिविर को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग प्रदान किया। उनके सहयोग, मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता के कारण यह रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो सका। उछाल फाउंडेशन ने कानपुर बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, रक्तदाताओं, सहयोगी संस्थाओं एवं स्वयंसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। फाउंडेशन ने कहा कि भविष्य में भी समाजहित एवं जनकल्याण के लिए ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की सहायता की जा सके। दानदाता मनीष कुमार गुप्ता, आशुतोष सिंह, श्याम सिंह, अविनाश कुमार साविता, अनुज बाजपेयी, आनंद पांडेय इमरान खान, बुलंदी राम अग्रवाल, सुनीत कुमार, आकिब ज़मीर आदि लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाआदि लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साह बढ़ाया गया

About Rizvi Rizvi

Check Also

गंगा का जलस्तर बढ़ा तो बच्चों की राह मुश्किल, नाव से स्कूल जाने पर पुलिस ने रोका

कानपुर। गंगा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही कटरी क्षेत्र के गांवों में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *