Breaking News

प्रधानाध्यापिका की कारगुजारियों से शिक्षक व अभिभावक परेशान

 

बांदा। पैलानी तहसील के अम्लोर गांव में स्थित कक्षा एक से कक्षा 8 तक कंपोजिट विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापिका किरण मैडम की करगुजारियों के चलते विद्यालय का स्टाफ तथा बच्चों के अभिभावक बेहद परेशान है। कंपोजिट विद्यालय में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावक जय प्रताप, राजू, हेमराज, बड़े सिंह, पप्पू प्रजापति, तथा समाजसेवी शिव गोविंद सिंह ने विद्यालय में पिछले 9 साल से कार्यरत प्रधानाध्यापिका किरण की करगुजारियों के चलते आरोप लगाते हुए कहा है कि कंपोजिट विद्यालय की हेड मास्टर किरण जो 12 अगस्त को विद्यालय में अनुपस्थित पाई गई थी जिसकी शिकायत तत्कालीन एबीएसए तिंदवारी से ग्रामीणों ने की थी जिस पर तत्कालीन एबीएसए ने विद्यालय के स्टाफ का उपस्थिति रजिस्टर तथा स्टाफ का जीपीएस का फोटो मंगवाया था जिस पर उक्त प्रधानाध्यापिका अनुपस्थित पाई गई थी फिर भी उक्त प्रधानाध्यापिका द्वारा किसी भी प्रकार की आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई अभिभावकों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि उक्त प्रधानाध्यापिका के मनमानी के चलते स्कूल का संचालन ठीक ढंग से नहीं चल रहा है जिससे गांव के बच्चों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है आज खंड शिक्षा अधिकारी आभा अग्रवाल द्वारा अम्लोर गांव के कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया गया ग्रामीणों द्वारा शिकायत किए जाने के पश्चात भी एबीएसए जसपुरा तथा तिंदवारी का चार्ज प्राप्त किया आभा अग्रवाल ने ग्रामीणों को किसी भी प्रकार का आश्वासन न देकर कहा कि ऐसा तो होता ही रहता है यह आम बात है हम क्या कर सकते हैं यह पावर बीएसए को है। ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही न किए जाने पर ग्रामीणों में भारी गुस्सा है उनका कहना है कि अगर विद्यालय में किसी भी प्रकार का प्रधानाध्यापिका द्वारा सुधार नहीं किया गया तो वह इसकी शिकायत जिला अधिकारी से करेंगे।

About NW-Editor

Check Also

आठ दिन बाद कब्र से निकाला गया नाबालिग लड़की का शव

-डीएम के आदेश के बाद प्रशासन ने निकलवाया शव -मौत की मिस्ट्री में उलझा पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *