Breaking News

शादी का भरोसा देकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया, विरोध पर मारपीट और धमकी; आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर। शादी का झांसा देकर युवती को प्रेमजाल में फंसाने और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से मुकरने वाले आरोपी को राधानगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि युवती ने जब आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो उसने उसके साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर मामला दबाने का प्रयास किया।

राधानगर थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 175/2026 में वांछित आरोपी गौरव सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह, निवासी शादीनपुर, राजलक्ष्मी गेस्ट हाउस के निकट, थाना कोतवाली, को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 115(2), 352 एवं 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने युवती को शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में उसने शादी करने से इनकार कर दिया। युवती द्वारा विरोध करने और शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, अभद्रता की तथा जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत दर्ज होने के बाद राधानगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर लाल श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक आकाश मिश्रा और कांस्टेबल जगदीश शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

स्कूल भेजकर घर लौटी शिक्षिका, कुछ देर बाद उठाया खौफनाक कदम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर स्थित एक मैरिज हॉल संचालक की बहू ने फांसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *