Breaking News

धाता में रंगोली के रंगों से गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा और जनभागीदारी का लिया संकल्प

फतेहपुर/धाता। सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत कार्यालय परिसर में रंगोली कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत कर्मचारियों एवं उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न रंगों से आकर्षक और संदेशपरक रंगोली बनाई। इसके माध्यम से स्वच्छता, सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।

रंग-बिरंगी रंगोली ने कार्यालय परिसर की सुंदरता बढ़ाने के साथ ही लोगों का ध्यान भी आकर्षित किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को अपने घरों, दुकानों और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों में सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करना भी है। रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज तक सकारात्मक संदेश आसानी से पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जब आम नागरिक स्वच्छता और सामाजिक कार्यों में आगे बढ़कर भागीदारी करते हैं, तभी किसी अभियान को वास्तविक सफलता मिलती है। उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र के लोगों से स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने और सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम में नगर पंचायत के कर्मचारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 12, 14 और 16 अक्टूबर को होंगे सामूहिक विवाह, 995 जोड़ों के लिए प्रशासन ने तय किए आयोजन स्थल

फतेहपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में इस बार 995 जोड़ों के हाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *