Breaking News

तेज बारिश में ढहा गरीब परिवार का कच्चा घर, मलबे से सुरक्षित निकाले गए मासूम

खागा (फतेहपुर)। विजयीपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत महेशपुर मठेठा में मंगलवार देर रात हुई तेज बारिश ने एक गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। गांव निवासी उमेश सिंह के कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई।

हादसे के समय परिवार के बच्चे उसी छत के नीचे सो रहे थे। छत गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। सभी ने मिलकर मलबा हटाया और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस हादसे में एक बच्ची के पैर में हल्की चोट आई, जबकि परिवार के अन्य सभी सदस्य सुरक्षित हैं।

ग्रामीणों के अनुसार उमेश सिंह का परिवार बेहद गरीब है। आज तक उन्हें किसी भी सरकारी आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। मजबूरी में परिवार टीन शेड और जर्जर कच्चे मकान में रहने को विवश है।

इस संबंध में जब क्षेत्रीय लेखपाल शिवदत्त पांडेय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जीपीएस फोटो भेज दीजिए, मौके की स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में 16 साल की किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप; परिवार ने दर्ज कराया केस

फतेहपुर। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को शादी का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *