Breaking News

पेड़ लगाने के विवाद ने लिया हिंसक मोड़, महिला पर कुल्हाड़ी से किया हमला

खागा (फतेहपुर)। किशनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी गढ़वा मजरा सिटकिहा गांव में पेड़ लगाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। घटना के बाद घायल महिला ने पुलिस चौकी पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

पीड़िता रामप्यारी पत्नी अखिलेश ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव में पेड़ लगाने को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान गांव के ही एक युवक ने कहासुनी के बाद गुस्से में आकर उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में उसे चोटें आईं, जिसके बाद परिजनों ने उसका उपचार कराया।

घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल भी बना रहा। पीड़िता का आरोप है कि बिना किसी बड़े विवाद के उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। उसने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर घटना की वास्तविक स्थिति का पता लगाने में जुटी हुई है।

इस संबंध में विजयीपुर चौकी प्रभारी अखिलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

जिला अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल, घायल मरीज ने इलाज और ऑपरेशन खर्च को लेकर लगाए गंभीर आरोप

फतेहपुर। जिला अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। हाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *