Breaking News

पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

– एसपी को शिकायती पत्र देने के लिए खड़े पीड़ित।
फतेहपुर। हेयर कटिंग सैलून चलाने वाले बृजेश पुत्र रामविशाल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए मारपीट व लूट करने वाले आरोपियो पर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। एसपी को दिए शिकायती पत्र में बृजेश ने बताया कि वह तहसील चौराहा के निकट हेयर कटिंग सैलून चलाता है। दस अप्रैल को घर जाते समय उसके साथ आर्यन ठाकुर, करन शर्मा, राज शर्मा निवासी तहसील चौराहा ने उसके साथ गाली गलौच व मारपीट कर सोने की चैन एवं दस हज़ार रुपये लूटने का आरोप लगाया। बताया कि उसने घटना की सूचना कोतवाली में दी जिस पर आरोपियों पर एससी एसटी एक्ट समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया लेकिन आरोपियो की गिरफ्तारी नहीं गयी। जिससे आरोपियो के हौसले बुलंद है आरोपियों द्वारा दुकान पर आकर गाली गलौच कर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। पीड़ित ने दोषियों पर कार्रवाई किये जाने की मांग किया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में किसानों के लिए बड़ा मौका, कृषि यंत्रों पर सब्सिडी के लिए 21 अगस्त को होगा चयन

फतेहपुर। वित्तीय वर्ष 2026-27 में कृषि विभाग की कृषि यंत्रीकरण योजनाओं के तहत अनुदान पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *