Breaking News

25 लाख रुपये का लोन नहीं चुका पाए तो एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की आत्महत्या

 

हावेरी जिले के तोंडुर गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने बेटी की शादी के लिए 25 लाख रुपये का लोन लिया था। जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। यह जानकारी पुलिस ने दी।

मृतकों की पहचान हनुमांथा गौड़ा पाटिल (54), उनकी पत्नी ललिता (50), और उनकी विवाहित बेटी नेत्रा (22) के रूप में पुलिस ने दी। हनुमांथा गौड़ा पाटिल की बेटी की आठ माह पहले ही शादी हुई थी। एसपी शिवकुमार गुनरे ने कहा हुनमांथा गौड़ा ने 25 लाख रुपये का लोन लिया था। बैंक अधिकारियों से बचने के लिए वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ दूसरे स्थान पर रह रहा था। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तीनों ने आत्महत्या की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

About NW-Editor

Check Also

मानसून ने पकड़ी रफ्तार: 48 घंटे में मुंबई पहुंचने के आसार, यूपी में आंधी का कहर; एमपी और पंजाब में 2 की मौत

देशभर में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। पिछले करीब 15 दिनों से छत्तीसगढ़ सीमा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *