Breaking News

सेवा-संकल्प दिवस पर व्यापार मंडल ने की जनसेवा

– महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व वृद्धाश्रम में किया फल वितरण
– वृद्धाश्रम में जनसेवा के लिए आए व्यापार मंडल के पदाधिकारी।
फतेहपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल का जन्मदिवस सेवा-संकल्प दिवस के रूप में उत्साह के साथ मनाया गया। पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यों का आयोजन कर जनसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में व्यापार मंडल की टीम ने प्रातःकाल जनपद के महापुरुषों महाराजा अग्रसेन, श्यामलाल गुप्त पार्षद, ठाकुर दरियाव सिंह तथा वीरांगना अवंतीबाई की प्रतिमाओं की साफ-सफाई कर माल्यार्पण किया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने बताया कि सेवा-संकल्प दिवस के दूसरे चरण में संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने जनपद के एकमात्र वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल वितरित किए तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के दीर्घायु, स्वस्थ एवं यशस्वी जीवन की कामना की। जिला संरक्षक विनोद गुप्ता एवं जिला प्रभारी संजय गुप्ता ने कहा कि केवल केक काटकर जन्मदिन मनाना पाश्चात्य संस्कृति का प्रतीक है, जबकि भारतीय संस्कृति सेवा, संस्कार और समाजहित को प्राथमिकता देती है। इस अवसर पर संजय जौहरी, रज्जन गुप्ता, धीरज बाल्मीकि, रामबाबू, शैलेंद्र शरण सिंपल, मो. आसिफ एडवोकेट, उमेश मौर्य एडवोकेट, मो. अलीम, विनोद सिंह चंदेल, मो. अनीस, विनोद गुप्ता, एडवोकेट बृजेन्द्र यादव, दीपु सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव, अरुण जायसवाल, मो. मुकीम, शैलेन्द्र मौर्य, समी अहमद खान, प्रिंस गुप्ता, टीटू गुप्ता, मोनू गुप्ता भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

ससुराल में युवक ने खत्म की जिंदगी, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम रोशनपुर में अपनी ससुराल में रह रहे 35 वर्षीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *