Breaking News

छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले दो मनचले गिरफ्तार

– पाक्सो एक्ट में भेजा जेल, बाइक सीज
– कोतवाली में माफी मांगते मनचले।
फतेहपुर। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के आधार पर सदर कोतवाली क्षेत्र के आईटीआई रोड पर स्कूल जा रही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और छींटाकशी करने वाले दो मनचलों को पुलिस ने मात्र दो घंटे में गिरफ्तार कर सख्त सबक सिखा दिया। दोनों आरोपियों को पाक्सो एक्ट और अन्य कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया, जबकि उनकी मोटरसाइकिल भी सीज कर ली गई। जानकारी के अनुसार सोमवार को आईटीआई रोड पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने स्कूल जा रही बच्चियों के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। उन्होंने छात्राओं का हाथ पकड़ने और छींटाकशी जैसी घिनौनी हरकतें कीं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि वायरल वीडियो देखते ही पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया और सदर कोतवाली में स्वतः मुकदमा दर्ज कर लिया। पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया। उनकी बाइक को धारा 207 एमवी एक्ट के अंतर्गत सीज कर आवश्यक कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद दोनों मनचले कोतवाली में कान पड़कर माफी मांगते रहे और गिड़गिड़ाते हुए वादा किया कि आगे कभी ऐसी गलती नहीं करेंगे। उन्होंने सभी लड़कियों को अपनी बहन-बेटी समझने की सौगंध भी ली। पुलिस ने इस मामले में त्वरित और सख्त कार्रवाई कर संदेश दिया है कि छात्राओं व महिलाओं की सुरक्षा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने कहा कि ऐसी घटनाओं पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है और समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान का माहौल बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

तपती गर्मी में निःशुल्क लस्सी बांटकर पहुंचाई राहत

– बेटी शान्वी ने फीता काट कर वैदिक रीति रिवाज से किया शुभारंभ – निःशुल्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *