Breaking News

सफर के दौरान बस में छूटा कीमती सामान और जरूरी दस्तावेजों से भरा बैग, यूपी-112 ने मिनटों में लौटाया

फतेहपुर। प्रयागराज से सैनी की यात्रा के दौरान बस में छूटा यात्री का कीमती सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा बैग यूपी-112 की सक्रियता से सकुशल बरामद हो गया। सूचना मिलते ही पीआरवी-6254 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस परिचालक से संपर्क किया और महज सात मिनट में मौके पर पहुंचकर बैग बरामद कर लिया। इसके बाद यात्री को बुलाकर बैग सुरक्षित उसके सुपुर्द कर दिया गया।

बताते चलें कि बीते सोमवार की दोपहर राहुल सरोज ने यूपी-112 पर सूचना दी कि प्रयागराज से सैनी जाते समय बस संख्या यूपी-58 जेटी/4324 में उनका बैग छूट गया है। बैग में कीमती सामान के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेज भी रखे हुए थे। सूचना मिलते ही पीआरवी तत्काल सक्रिय हो गई।

पीआरवी टीम ने रोडवेज के टोल फ्री नंबर के माध्यम से बस के परिचालक से संपर्क किया। परिचालक द्वारा बताए गए स्थान पर टीम महज सात मिनट में पहुंच गई और बस परिचालक से यात्री का बैग प्राप्त कर उसे सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया।

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने राहुल सरोज को फोन कर मौके पर बुलाया। बैग की पहचान कराने के बाद उसे सकुशल यात्री के सुपुर्द कर दिया गया। बैग वापस मिलने पर यात्री और उसके परिजनों ने पीआरवी कर्मियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। वहीं, स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की तत्परता की प्रशंसा की।

इस सराहनीय कार्रवाई में पीआरवी-6254 के कमांडर मु.आ. निरंजन सिंह, सब-कमांडर आ. पुष्पेंद्र कुमार और पायलट मु.आ. धर्मवीर प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में धान की फसल पर कीट का खतरा, समय रहते निगरानी और बचाव की सलाह

फतेहपुर। अतिवृष्टि के बाद तापमान में अचानक वृद्धि और खेतों में अत्यधिक नमी के चलते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *