Breaking News

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए लक्ष्य और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

खागा, फतेहपुर। कस्बे के उज्ज्वल सिंह डिग्री कॉलेज में मंगलवार को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी और क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के संबंध में बिंदुवार जानकारी दी।

सृष्टि अवस्थी ने कहा कि हाईस्कूल, इंटरमीडिएट अथवा बीए में कम अंक आने का यह मतलब नहीं है कि विद्यार्थी पीसीएस, आईएएस या अन्य विभागों की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल नहीं कर सकते। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और विद्यार्थी नियमित रूप से मेहनत करें तो सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने अपने शिक्षा जीवन से जुड़ी छोटी-बड़ी घटनाओं को साझा करते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का मूल मंत्र उद्देश्य है। जीवन में स्पष्ट उद्देश्य के बिना सफलता हासिल करना कठिन है। इसलिए विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसी के अनुसार अध्ययन की रणनीति बनानी चाहिए। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और विषयों की बेहतर समझ विकसित करने पर जोर दिया।

सीओ गौरव शर्मा ने भी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अनुशासन और निरंतरता बनाए रखने की सलाह दी। अधिकारियों ने छात्राओं को मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बारे में भी जानकारी दी और योजना के माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताया।

कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य सतेंद्र सिंह, रामकुमार, छात्र अभिषेक, रामनरेश सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

खागा पुलिस की कार्रवाई, नाबालिग को सकुशल बरामद कर आरोपी को पकड़ा

फतेहपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खागा पुलिस ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *