Breaking News

पेट्रोल भरवाने के बाद दो किमी में बंद हुआ वाहन, टंकी से निकला संदिग्ध तरल; पंप की गुणवत्ता पर उठे सवाल

विजयपुर, फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी मोड़ के पास स्थित नरेंद्र किसान फिलिंग पंप से पेट्रोल लेने के बाद वाहन बंद होने का मामला सामने आया है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि सौ रुपये का पेट्रोल डलवाने के बाद करीब दो किलोमीटर दूर पहुंचते ही वाहन बंद हो गया।

बताया जा रहा है कि वाहन को गैराज ले जाकर जांच की गई, जहां वाहन की टंकी खोलने पर कथित तौर पर करीब आधा लीटर तरल पदार्थ निकला। इसमें पानी और पेट्रोल मिला हुआ होने का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद पेट्रोल की गुणवत्ता और पंप पर मिलने वाले ईंधन की शुद्धता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

वायरल वीडियो में किए जा रहे दावों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। मामले की निष्पक्ष जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि पेट्रोल में वास्तव में पानी की मिलावट थी या वाहन बंद होने का कोई अन्य कारण था। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से पंप के पेट्रोल की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 20 वर्षीय युवक की मौत

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास एनएच-2 पर शनिवार की सुबह चार पहिया वाहन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *