Breaking News

फतेहपुर पुलिस की नई पहल: एफआईआर दर्ज होते ही वादी को मिलेगी सूचना, घर तक पहुंचाई जाएगी कॉपी

फतेहपुर। आमजन को राहत देने और पुलिस व्यवस्था को अधिक जवाबदेह बनाने की दिशा में पुलिस ने बड़ी पहल की है। अब एफआईआर दर्ज होने के बाद उसकी प्रति लेने के लिए वादी को थाने या पुलिस अधीक्षक कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पुलिस खुद वादी से फोन पर संपर्क कर एफआईआर दर्ज होने की जानकारी देगी और उसकी इच्छा के अनुसार प्रति थाने अथवा उसके घर पर उपलब्ध कराएगी।

पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के संज्ञान में आया कि कई मामलों में एफआईआर दर्ज होने के बावजूद वादी को समय से इसकी जानकारी अथवा प्रति नहीं मिल पाती थी। इसके चलते फरियादियों को अनावश्यक रूप से पुलिस थानों और कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे।

इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए जनपद के सभी थानों को एफआईआर दर्ज होते ही वादी को उसकी प्रति उपलब्ध कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। यदि एफआईआर दर्ज होने के समय वादी थाने पर मौजूद नहीं है तो संबंधित पुलिसकर्मी तत्काल फोन कर उसे मुकदमा दर्ज होने की सूचना देगा। इसके बाद वादी से पूछा जाएगा कि वह थाने आकर प्रति लेना चाहता है या अपने घर पर।

यदि वादी घर पर प्रति प्राप्त करने की इच्छा जताता है तो संबंधित हल्का या बीट आरक्षी उचित समय पर एफआईआर की प्रति उसके घर पहुंचाएगा। प्रति सौंपते समय वादी के साथ फोटो लेकर उसे थाना अभिलेख में सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि पूरी प्रक्रिया का सत्यापन किया जा सके।

महिला फरियादियों की गरिमा और निजता का भी विशेष ध्यान रखा जाएगा। महिला वादियों को एफआईआर की प्रति केवल महिला पुलिसकर्मी द्वारा शालीनता और सम्मान के साथ उपलब्ध कराई जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

पेट्रोल भरवाने के बाद दो किमी में बंद हुआ वाहन, टंकी से निकला संदिग्ध तरल; पंप की गुणवत्ता पर उठे सवाल

विजयपुर, फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के रारी मोड़ के पास स्थित नरेंद्र किसान फिलिंग पंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *