Breaking News

सरकारी स्कूल में बच्चों से बर्तन धुलवाने और पत्रकारों को रोके जाने पर बवाल

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के बिलारी विकासखंड स्थित गांव कमालपुर चांदोरा के सरकारी स्कूल से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है यहां स्कूल ड्रेस पहने मासूम बच्चों से बर्तन धुलवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो सामने आने के बाद जब पत्रकार सच्चाई जानने स्कूल पहुंचे तो वहां मौजूद अध्यापक सवालों से बचते नजर आए और पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 10:35 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सरकारी स्कूल के बच्चे स्कूल परिसर में बर्तन धो रहे हैं वीडियो वायरल होते ही ग्रामीणों और अभिभावकों में भारी नाराजगी फैल गई। लोगों का कहना है कि जिन बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए, उनसे स्कूल में मजदूरों जैसा काम कराया जा रहा है मामले की पुष्टि करने और स्कूल प्रशासन का पक्ष जानने जब पत्रकार मौके पर पहुंचे तो शिक्षकों का रवैया बेहद आक्रामक दिखाई दिया। आरोप है कि शिक्षकों ने पत्रकारों को स्कूल परिसर में घुसने से रोक दिया और कहा कि बिना अनुमति किसी को स्कूल के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।

इस दौरान शिक्षकों ने कथित तौर पर कैमरे बंद कराने का दबाव भी बनाया ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल में चल रही अव्यवस्थाओं और बच्चों से कराए जा रहे कार्यों को छिपाने के लिए शिक्षकों ने पूरी कोशिश की जब पत्रकारों ने पूछा कि आखिर बच्चों से बर्तन क्यों धुलवाए जा रहे हैं तो शिक्षक स्पष्ट जवाब देने के बजाय बहस और अभद्रता पर उतर आए मामले की जानकारी फोन पर एरिया के एबीएसए विकास कुमार को दी गई उन्होंने कहा कि वह मीटिंग में हैं, लेकिन यदि इस प्रकार की कोई तस्वीर या वीडियो सामने आया है तो उसकी जांच कराई जाएगी और दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई होगी।

वहीं बीएसए मुरादाबाद ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि सरकारी स्कूलों में पत्रकारों के प्रवेश पर रोक लगाने जैसा कोई शासन आदेश नहीं है। उन्होंने साफ कहा कि यदि कोई शिक्षक अधिकारियों या शासन का नाम लेकर अपनी कमियां छिपाने की कोशिश करेगा या किसी को धमकाएगा तो उसके खिलाफ विभागीय स्तर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी इस पूरे मामले ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं बच्चों से बर्तन धुलवाने की तस्वीरें और उसके बाद शिक्षकों का रवैया शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल बनकर सामने आया है। अब देखना होगा कि जांच के बाद जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होती है या फिर मामला केवल जांच तक ही सीमित रह जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

सौतन बनी सगी बहन: जीजा के साथ मंदिर में रचाई शादी, लिव-इन के चक्कर में उजड़ा परिवार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *