Breaking News

मुठभेड़ में शातिर चोर गिरफ्तार, फायरिंग कर भागने का प्रयास

– पुलिस टीम की गिरफ्त में शातिर चोर।
फतेहपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत बिंदकी कोतवाली पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। चोरी की घटना में वांछित एक शातिर अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग भी की, लेकिन पुलिस की सतर्कता और सूझबूझ के चलते उसे पकड़ लिया गया। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बिंदकी के नेतृत्व में थाना बिंदकी पुलिस टीम द्वारा 17 अप्रैल की रात संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ठठरही स्थित शंकर जी के मंदिर से चोरी किए गए सामान के साथ एक व्यक्ति खजुहा नहर पुलिया के पास मौजूद है और उसे बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही अभियुक्त घबरा गया और नहर पटरी के किनारे झाड़ियों में छिपने लगा। इसी दौरान उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। जवाब में पुलिस टीम ने संयम रखते हुए घेराबंदी की और अभियुक्त को भागने से रोकने के लिए पीछा किया। अंततः सरकंडी रोड स्थित एक नीम के पेड़ के पास उसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रिजवान पुत्र मो. सईद निवासी मोहल्ला मुगलाही थाना बिंदकी के रूप में हुई है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया धार्मिक एवं अन्य सामान बरामद किया है जिसमें 01 पीतल का घंटा, 02 पीतल की घंटियां, 01 तांबे का सर्प (दो भागों में), 01 तमंचा 12 बोर, 01 खोखा कारतूस 01 जिंदा कारतूस, पंखा बेचने से प्राप्त 360 नकद शामिल है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना बिंदकी में पंजीकृत मुकदमा संख्या 119/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 109, 317(2) तथा 3/25 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त रिजवान पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है। उसके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित चोरी से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं, जो उसकी आपराधिक प्रवृत्ति को दर्शाते हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में बिंदकी कोतवाली के उ0नि0 राजनारायण नायक, उ0नि0 अरविंद कुमार, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, शिव प्रकाश पाल, अखंड प्रताप सिंह, अरविंद सिंह एवं उमेश कुमार की अहम भूमिका रही।

About NW-Editor

Check Also

राजनीतिक साजिश के तहत दर्ज कराया बिजली चोरी का मुकदमा: आदित्य

– भाजपा को बदनाम करने व राजनीतिक लाभ लेने के लिए परिवार को बनाया निशाना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *