Breaking News

एमजी इंटर कालेज में हुआ विधिक जागरूकता शिविर

– महिलाओं व बालिकाओं को अधिकारों को दी जानकारी
– विधिक जागरूकता शिविर में भाग लेते सचिव पलाश गांगुली।
फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्ण कालिक सचिव ने बताया कि प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश/प्राधिकरण के अध्यक्ष सुधीर कुमार के दिशा निर्देशन में एक्शन प्लान के क्रियान्वयन के कार्यक्रम तहत शुक्रवार को महात्मा गांधी इण्टर कॉलेज जोनिहां में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव पलाश गांगुली एवं पराविधिक स्वयंसेवक लोकनाथ पाण्डेय ने बच्चों को उनके अधिकारो के बारे में निःशुल्क शिक्षा व विधिक सेवाओ के बारे में जानकारी प्रदान की गई। इसी क्रम में पराविधिक स्वयंसेवक श्रीराम कृष्ण ने लोगों को महिलाओ, बालिकाओं के अधिकारों एवं शासन द्वारा मिलने वाली योजनाओ के बारे विधिवत जानकारी दिया। साथ ही मुख्यमंत्री बाल कल्याण योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। महिलाओं की विधिक समस्याओं को सुना एवं विधिक जानकारी दी।

About NW-Editor

Check Also

अमृत भारत योजना से बदला फतेहपुर स्टेशन, पीएम मोदी ने किया राष्ट्र को समर्पित

– प्लेटफॉर्म नंबर-4, आधुनिक प्रतीक्षालय, पार्किंग समेत यात्री सुविधाओं की मिली सौगात -शिलापट्ट का पर्दा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *