– सदर तहसील अध्यक्ष महेश त्रिपाठी।
फतेहपुर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला इकाई के जिलाध्यक्ष कुमुद तिवारी के निर्देश पर तहसील इकाई सदर तहसील के अध्यक्ष पद पर ग्रापए के कर्मठ एवं जुझारू पत्रकार महेश कुमार त्रिपाठी का मनोनयन किया गया है। श्री त्रिपाठी के सदर अध्यक्ष मनोनीत होने पर संगठन के अतिरिक्त जिले के अन्य संगठनों के पत्रकारों ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला इकाई के जिलाध्यक्ष कुमुद तिवारी के निर्देश पर जिला महामंत्री (संगठन) जितेंद्र त्रिवेदी द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, नव-मनोनित अध्यक्ष को निर्देशित किया गया है कि वे एक सप्ताह के अंदर कार्यकारिणी का गठन कर उसकी सूची संगठन को उपलब्ध कराएं। श्री त्रिपाठी ग्रापए कार्यकारिणी के पदाधिकारी रहे हैं। यह संगठन की नीतियों, उद्देश्यों से भली भांति परिचित होने के साथ चिंतनशील, लगनशील, न्यायप्रिय, संवेदनशील कर्मठ एवं जुझारू पत्रकार हैं। जिनके नेतृत्व में संगठन विस्तारीकरण के साथ नित नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में माहिर पुरोधा हैं। श्री त्रिपाठी के मनोनयन के बाद पत्रकारों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री त्रिपाठी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं और आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा। नवमनोनीत अध्यक्ष को तमाम पत्रकारों राजनीतिक एवं समाजसेवी संगठनों अधिवक्ताओं और व्यापारियों ने बधाई दी है।

News Wani