Breaking News

निघासन के जंगलों में धधक रहीं अवैध कच्ची शराब की भट्ठियां, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप

मोहम्मद कमर,
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन कोतवाली क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब का कारोबार धड़ल्ले से जारी है। सामने आए एक वायरल वीडियो में जंगलों के बीच भट्ठियां जलाकर खुलेआम शराब बनाते और पैकिंग करते लोग कैमरे में कैद हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक यह मामला लुधौरी वन रेंज के अंतर्गत लालबोझी जंगल का बताया जा रहा है, जहां बेखौफ होकर अवैध कच्ची शराब तैयार की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि शराब माफियाओं को न तो पुलिस का डर है और न ही आबकारी व वन विभाग की कार्रवाई का। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम चल रहे अवैध धंधे ने पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या निघासन पुलिस और आबकारी विभाग इन अवैध शराब माफियाओं पर शिकंजा कस पाएंगे, या फिर यूं ही माफिया कानून को ठेंगा दिखाते हुए अपना काला कारोबार जारी रखेंगे।

About NW-Editor

Check Also

दादरी में सपा की भाईचारा रैली में उमड़ा जनसैलाब, 2027 में बदलाव का दावा

मोहम्मद कमर, लखीमपुर खीरी: दादरी (ग्रेटर नोएडा) स्थित मिहिर भोज डिग्री कॉलेज मैदान में रविवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *