Breaking News

राजा के बाद कौन था अगला शिकार? बॉयफ्रेंड राज कुशवाह ने खोली सोनम रघुवंशी की खौफनाक साजिश की परतें

 

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी के कत्ल का केस उलझता ही जा रहा है. ये ऐसा केस है, जिसमें कत्ल के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में तो हैं, फिर भी हत्या की गुत्थी अभी भी अनसुलझी है. लगातार इस केस में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. अब राजा की पत्नी सोनम और उसके बॉयफ्रेंड को लेकर फिर नया राज खुला है. मेघालय पुलिस के मुताबिक, राजा की हत्या के बाद दोनों एक ऐसी महिला की हत्या करने की तैयारी में थे, जिसे लेकर पुलिस को गुमराह किया जा सके.

यानि वो किसी भी महिला की हत्या करके उसे जला देते, ताकि पुलिस को लगे ये सोनम की लाश है. मेघालय पुलिस को यह भी पता चला कि सोनम का बॉयफ्रेंड राज कुशवाह हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड था. और सोनम सह-साजिशकर्ता थी. सोनम से पूछताछ के पहले दिन उसके बॉयफ्रेंड राज और तीन अन्य ने यह भी खुलासा किया कि वह (सोनम) बुर्का पहनकर मेघालय से भागी थी. टैक्सी, बस और ट्रेन जैसे विभिन्न परिवहन साधनों का इस्तेमाल कर मध्यप्रदेश के इंदौर पहुंची थी.

पुलिस अधीक्षक ने बताया- राजा की मेघालय में हत्या की साजिश राज और सोनम ने 11 मई को शादी के ठीक बाद की थी. प्लान राज का था और सोनम इसके लिए राजी हो गई थी. पुलिस अधीक्षक विवेक सायम ने बताया- अन्य तीन आरोपी, राज के दोस्त थे. यह हत्या की सुपारी देने का कोई मामला नहीं है. मगर हां, योजना हत्या की ही थी. उन्होंने अपने दोस्त राज की मदद करने के लिए ये सब किया.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि राज ने उन्हें खर्च के लिए 50,000 रुपये दिए थे. राजा को मारने के लिए दो प्लान बनाए गए थे. पहला प्लान था कि सेल्फी लेने के दौरान राजा को धक्का देकर मार डाला जाएगा. अगर ऐसा न हुआ तो प्लान-बी फॉलो किया जाएगा. यानि पहले राजा को मार डाला जाएगा. फिर उसे खाई में धकेला जाएगा. पहला प्लान फेल हुआ तो आरोपियों ने प्लान-बी फॉलो किया और राजा को मार डाला.

About NW-Editor

Check Also

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का कहर, 60 घंटे से बरस रहे बादल; कई इलाकों में जलभराव, भोपाल में 2 दिन में 8 इंच पानी गिरा, नदियां आई उफान पर

मध्य प्रदेश में लगातार तीसरे दिन बारिश का दौर जारी है। पिछले करीब 60 घंटे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *