Breaking News

”पति के बाहर होने पर घर में घुसा दरिंदा, बच्चों को धमकाकर महिला से दुष्कर्म”

दतिया: मध्यप्रदेश के दतिया जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां उनाव थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. आरोपी ने घर घुसकर वारदात को अंजाम दिया. घटना के दौरान महिला अपने बच्चों के साथ घर में अकेली थी. आरोपी इसी का फायदा उठाकर घर में दाखिल होता है और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया. वरदात के बाद महिला ने पुलिस में तहरीर दायर की, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को 12 घंटे के भीतर झांसी रोड से गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बुधवार कि रात कस्बा उनाव में पड़ोस में रहने वाला अंकू उर्फ अंकित रायकवार उसके घर में घुस गया. उस समय पीड़िता का पति मजदूरी के लिए बाहर गया था. विरोध करने पर आरोपी ने बच्चों को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया.

आरोपी ने घटना को तब अंजाम दिया जब महिला का पति मजदूरी के लिए घर से बाहर गया था. सुबह काम से जब पति घर लौटा तो पीड़िता और बच्चे फूट-फूट कर रोने लगे. परिवार को ऐसे दे पति ने मामले के बारे में पूछा. इस पर महिला ने पूरी घटना अपने पति को बताई, तो पति के पैरों तले जमीन खिसक गई. इसके बाद पति महिला को लेकर थाने पहुंचा और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी. शिकायत के बाद पुलिस ने बताया की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है मामले की जांच की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस मामले में कोई और तो शामिल नहीं है. फिलहाल महिला के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. मामले में पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है. आगे की जांच जारी है.

About NW-Editor

Check Also

MP में कांग्रेस की रणनीति उलटी! निर्मला सप्रे को व्हिप जारी कर दलबदल के आरोप को किया कमजोर

कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे पर दलबदल के आरोप उस समय कमजोर पड़ गए जब पार्टी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *