Breaking News

एक्सरे टेक्नीशियन व कनिष्ठ सहायकों को मिले नियुक्ति पत्र

एक्सरे टेक्नीशियन व कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र देते जनप्रतिनिधि।
फतेहपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन स्थित आडीटोरियम में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ से चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के नवचयनित कतिपय एक्स-रे टेक्नीशियन एवं कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट महात्मा गांधी सभागार में विधायक खागा कृष्णा पासवान, विधायक जहानाबाद राजेन्द्र सिंह पटेल, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की उपस्थिति में देखा व सुना गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों द्वारा जनपद से चयनित दो एक्स-रे टेक्नीशियन एवं 19 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ राजीव नयन गिरि, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर शोध अधिकारी, मनोज कुमार, कृष्णपाल एवं मुकेश कुमार सहित संबंधित उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

मंदिर परिसर में शराब पीने से रोकने पर बाबा से मारपीट

– कार्रवाई न होने का आरोप, डीएम से लगाई गुहार – डीएम को शिकायती पत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *