Breaking News

खेत में पड़ा मिला किसान का शव

– पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल
– घटनास्थल पर लगी भीड़।
बिंदकी, फतेहपुर। किसान का शव खेत में पड़ा देखा गया तो हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ लग गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही जांच-पड़ताल भी शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार कोतवाली बिंदकी क्षेत्र की रारी खुर्द गांव में किसान अजय कुमार पटेल उर्फ गुड्डू पटेल 38 वर्ष पुत्र रामबाबू पटेल का शव खेत में पड़े देखा गया तो हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पूरी तरह से स्पष्ट हो पाएगा। परिजनों ने बताया कि किसान अजय कुमार पटेल उर्फ गुड्डू पटेल रात को खेत में पानी लगाने गए थे इसके बाद रात में वापस घर नहीं आए। सुबह खेत में मृत अवस्था में पड़े मिले। किसान की मौत के बाद परिजन रो रो कर बेहाल रहे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *