Breaking News

फतेहपुर में 38 वर्षीय युवक की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के मलवां गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, मलवां निवासी नरेंद्र कुमार (38) पुत्र स्वर्गीय रामभवन घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। घटना की जानकारी होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

युवक की अचानक हुई मौत से गांव में भी शोक का माहौल है। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

About NW-Editor

Check Also

धाता मेले में जादू के जरिए चला नशामुक्ति जागरूकता अभियान, गोगा के करतबों ने जीता लोगों का दिल

फतेहपुर। जादू की दुनिया के हैरतअंगेज करतब और समाज को नई दिशा देने वाला जागरूकता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *