Breaking News

नराकास फतेहपुर ने बंधु को किया पुरस्कृत

– मिला राष्ट्रकवि सोहन लाल द्विवेदी गौरव सम्मान
– कवि एवं शायर शिवशरण बंधु हथगामी को चेक प्रदान करते अतिथि।
फतेहपुर। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति फ़तेहपुर द्वारा आयोजित वार्षिक राजभाषा समारोह में कवि एवं शायर शिव शरण बंधु हथगामी को नराकास के मंच से राष्ट्रकवि सोहनलाल द्विवेदी गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष नराकास एवं क्षेत्रीय प्रमुख बैंक ऑफ बड़ौदा अरविंद कुमार के कर कमलों से पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र, शाल, वृक्ष एवं 11 हजार का चेक प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि श्री बंधु ने नई पीढ़ी का साहित्य और चुनौतियां विषय पर व्याख्यान दिया। कुछ कविताओं का पाठ किया। नराकास फ़तेहपुर के सदस्य सचिव कामाख्या पांडेय के प्रारंभिक उद्बोधन व मुख्य अतिथि के स्वागत एवं परिचय के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। बैंक ऑफ बड़ौदा फ़तेहपुर क्षेत्र की ई-पत्रिका फतेहपुर संवाद का विमोचन हुआ और प्रतियोगिताओं के विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि का संबोधन तथा अध्यक्ष नराकास अरविंद कुमार के संबोधन ने उपस्थित सदस्यों का मार्गदर्शन किया। अध्यक्ष ने कहा कि हिंदी की सेवा राष्ट्र की सेवा है। उन्होंने आयोजन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्य अतिथि कवि एवं शायर शिव शरण बंधु हथगामी ने नई पीढ़ी का साहित्य और चुनौतियां विषय पर बोलते हुए कहा कि नई पीढ़ी का साहित्य समाज में हो रहे तेज बदलाव का प्रतिबिंब है। आज का युवा लेखक अपने अनुभव, विचार और समस्याओं को नई भाषा और नए माध्यमों के जरिए व्यक्त कर रहा है। नई पीढ़ी के साहित्य के सामने कई चुनौतियां भी हैं। सबसे बड़ी चुनौती है पाठकों की घटती रुचि और तेज जीवन शैली के कारण गंभीर साहित्य के लिए समय की कमी। कहा जा सकता है कि चुनौतियों के बावजूद नई पीढ़ी का साहित्य भविष्य की दिशा तय कर रहा है। धन्यवाद ज्ञापन के साथ बैठक समाप्त हुई।

About NW-Editor

Check Also

प्राइवेट विद्यालयों के खिलाफ मोर्चा खोलेगा पूर्व सैनिक संगठन

– जल्द ही डीएम-एसपी से मिलकर दिया जाएगा ज्ञापन – बैठक को संबोधित करतीं महिला …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *