Breaking News

एसएसपी के निर्देशन में इटावा में चला बाल विवाह मुक्त भारत अभियान

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जनपद इटावा में “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत लगातार प्रभावी कार्यवाही एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 08 जनवरी 2026 को थाना AHT की संयुक्त टीम द्वारा थाना बलरई क्षेत्र में जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। यह अभियान बाल विवाह की घटनाओं पर पूर्ण रोक लगाने, समुदाय स्तर पर शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) का वातावरण विकसित करने तथा बालक-बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 27 नवंबर 2025 से 08 मार्च 2026 तक संचालित 100 दिवसीय “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत आयोजित किया गया। अभियान के दौरान मैरिज होम संचालकों, सभासदों, बैंड संचालकों, ग्राम प्रधानों, हलवाई, मंडप एवं बैंक्विट हॉल स्वामियों तथा मंदिरों के पुजारियों को बाल विवाह की रोकथाम के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बाल विवाह को कानूनी अपराध बताते हुए इसमें शामिल व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त दण्डात्मक कार्यवाही की जानकारी दी गई तथा Zero Tolerance नीति से अवगत कराया गया।  इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक श्री दिवाकर प्रसाद सरोज (थाना बलरई), प्रभारी SJPU, थाना प्रभारी AHT, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार शुक्ला, महिला मुख्य आरक्षी प्रीती देवी एवं बाल संरक्षण अधिकारी श्री सोहन गुप्ता उपस्थित रहे।
पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई कि बाल विवाह की किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को दें, जिससे समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

About NW-Editor

Check Also

इटावा में रेलवे के सहायक स्टेशन मास्टर लापता: 3 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में इकदिल रेलवे स्टेशन पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर प्रिंसराज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *