Breaking News

आधा दर्जन ताजियों का निकला जुलूस

 

फतेहपुर। चेहल्लुम के पर्व पर मंगलवार की रात आधा दर्जन ताजियों का जुलूस बीस अखाड़ों के साथ अलग-अलग स्थानों से निकाला गया। पहला ताजिया मोहम्मद अकबर उर्फ गोया का कबाड़ी मार्केट से उठा। वहीं पानी मोहल्ला से मोहम्मद आजम उर्फ मन्नू, मोहम्मद हमजा, आबूनगर से सैफी व वसीम तथा जोशियाना से फरकान का ताजिया निकाला गया।

ताजिया एवं अलम इंतजामिया कमेटी के मीडिया प्रभारी कफील अहमद ने बताया कि सभी छह ताजिये रातभर अपने कदीमी रास्तों से होते हुए तकिया चांद शाह, चौक से पीरू तले, लाला बाजार में भ्रमण करेंगे।

आज (बुधवार) शाम छह बजे लाला बाजार होते हुए रात नौ बजे कूड़ा तालाब के पास सभी ताजियों का मिलाप होगा। इसके बाद सभी ताजियों को उनके-अपने इमामबाड़ों में रख दिया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

मोटे महादेव मंदिर मार्ग पर फैले अतिक्रमण को हटाने की मांग नशेड़ियों का जमावड़ा व टायर-केबल जलाने का आरोप

फतेहपुर। पवित्र सावन माह में कृष्ण बिहारी नगर स्थित प्रसिद्ध मोटे महादेव मंदिर जाने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *