Breaking News

फतेहपुर में महिला का शव फंदे से लटका मिला, पति परदेस में; पुलिस जांच में जुटी

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के मिहुआपुर मजरे रायपुर बसरौल गांव में सोमवार को एक विवाहित महिला का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिहुआपुर निवासी धर्मवीर निषाद की शादी सरकंडी गांव निवासी रामा देवी (30) के साथ हुई थी। शादी के बाद महिला अपने पति के साथ रहती थी। बीते कुछ दिनों पहले उसका पति रोज़गार के सिलसिले में परदेस चला गया था। सोमवार को महिला का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका मिला।

बताया गया कि दोनों की शादी करीब आठ वर्ष पहले हुई थी। उनके परिवार में दो छोटी बेटियां हैं। पति धर्मवीर निषाद रोजी-रोटी कमाने के लिए बाहर मजदूरी करता है। महिला का शव फंदे पर लटका मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही किशनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा महिला की मौत के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

मोटे महादेव मंदिर मार्ग पर फैले अतिक्रमण को हटाने की मांग नशेड़ियों का जमावड़ा व टायर-केबल जलाने का आरोप

फतेहपुर। पवित्र सावन माह में कृष्ण बिहारी नगर स्थित प्रसिद्ध मोटे महादेव मंदिर जाने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *