Breaking News

संदिग्ध अवस्था में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उमेदपुर टेनी में संदिग्ध परिस्थितियों में 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, उमेदपुर टेनी गांव निवासी गुलाब सिंह की पत्नी शकुंतला देवी की सोमवार शाम संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतका के रिश्तेदार आकाश और संजय सिंह ने बताया कि उनकी मौसी की सामान्य मौत नहीं हुई है, बल्कि उनके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी हत्या की है।

हालांकि, समाचार लिखे जाने तक मृतका के परिजनों की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में पांच दिन से लापता अधेड़ की नदी में मिली लाश, इटरा गांव में पसरा मातम

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता चल रहे 52 वर्षीय अधेड़ का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *