Breaking News

शिवाला मंदिर का होगा कायाकल्प, ट्रस्ट गठित – सत्संग भवन, भजन-कीर्तन स्थल और मुंडन संस्कार परिसर की सुविधाओं का होगा विस्तार

हसवा, फतेहपुर। आस्था के प्रमुख केंद्र माने जाने वाले प्राचीन श्री शिव मंदिर (शिवाला) के जीर्णोद्धार एवं विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। मंदिर को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्री शिव मंदिर ट्रस्ट का गठन किया गया है।

ट्रस्ट में संतोष कक्कड़ को मुख्य ट्रस्टी तथा किशन मेहरोत्रा को उपमुख्य ट्रस्टी बनाया गया है। इसके अलावा राजेंद्र मेहरोत्रा, रूपकमल टंडन, सीमा कक्कड़, नीरज कक्कड़, नीतू कक्कड़, आयुष कक्कड़, मनोज कुमार सेन केसरवानी और प्रदीप कुमार सेन केसरवानी को ट्रस्टी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ट्रस्ट के माध्यम से मंदिर परिसर का व्यापक जीर्णोद्धार कराया जाएगा। योजना के तहत सत्संग भवन, भजन-कीर्तन स्थल, मुंडन संस्कार स्थल सहित अन्य धार्मिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर वातावरण और सुविधाएं मिल सकें।

उपमुख्य ट्रस्टी किशन मेहरोत्रा ने बताया कि सितंबर माह से मंदिर के कायाकल्प का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की कृपा से मंदिर को नया स्वरूप देने की योजना बनाई गई है। इसके तहत पेयजल, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य आवश्यक संसाधनों का भी विकास कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि हसवा का प्राचीन शिवाला मंदिर वर्षों से क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। मंदिर के विकास के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और धार्मिक आयोजनों का भी भव्य तरीके से संचालन किया जा सकेगा।

ट्रस्ट ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से इस पुनीत कार्य में सहयोग करने की भी अपील की है।

About NW-Editor

Check Also

मोटे महादेव मंदिर मार्ग पर फैले अतिक्रमण को हटाने की मांग नशेड़ियों का जमावड़ा व टायर-केबल जलाने का आरोप

फतेहपुर। पवित्र सावन माह में कृष्ण बिहारी नगर स्थित प्रसिद्ध मोटे महादेव मंदिर जाने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *