Breaking News

हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा ने कसी कमर 10 से 15 अगस्त तक तिरंगा यात्रा, स्मारकों की स्वच्छता व घर-घर तिरंगा लगाने का आह्वा

फतेहपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को जेल रोड स्थित जिला कार्यालय में कार्यशाला आयोजित की। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा बताते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह राजपूत ने कहा कि भाजपा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने बताया कि 10 से 12 अगस्त के बीच सभी मंडलों में तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी। वहीं 12 से 14 अगस्त तक शहीद स्मारकों एवं अन्य स्मृति स्थलों की साफ-सफाई कर दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने का अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा और 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और देश के सम्मान का उत्सव है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों को पूरी सक्रियता और उत्साह के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।

जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के जिला संयोजक के रूप में जिला मंत्री सुनीता गुप्ता तथा सह-संयोजक कुलदीप भदौरिया, आदित्य द्विवेदी और आशीष तिवारी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

कार्यशाला में पंकज द्विवेदी, पुष्पराज पटेल, सुशीला मौर्या, अपर्णा सिंह गौतम, उदय लोधी, मधुराज विश्वकर्मा, ओमप्रकाश पाल, प्रसून तिवारी, गौरव शुक्ला, अरिमर्दन सिंह, धर्मेंद्र सिंह, राधा साहू, गीता सिंह, आशीष तिवारी, अजय सिंह, रिंकू लोहार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में पांच दिन से लापता अधेड़ की नदी में मिली लाश, इटरा गांव में पसरा मातम

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता चल रहे 52 वर्षीय अधेड़ का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *