Breaking News

हजरत इमाम हुसैन की याद में निकला चेहल्लुम जुलूस – अंजुमनों ने नौहा ख्वानी कर दी श्रद्धांजलि

फतेहपुर। हजरत इमाम हुसैन की याद में मंगलवार को बाकरगंज हाता चांद खां के पीछे स्थित इमाम बारगाह से चेहल्लुम जुलूस निकाला गया। जिसमें नौहा ख्वानी और मातम के साथ जुलूस कदीमी रास्तों से होते हुए अलीगंज स्थित कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ।

नजीर मोहसिन के पुत्र सैय्यद फरहत अली ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 19 सफर को बाकरगंज से हजरत इमाम हुसैन की याद में चेहल्लुम पर आलम व ताजियों का जुलूस निकाला गया। जो अपने कदीमी रास्तों से होते हुए नौहा ख्वानी व मातम करते हुए निकला। जुलूस में मातम किया गया। विभिन्न जनपदों से अंजुमनें शामिल हुईं, जिन्होंने नौहा पढ़ा और मातम किया। जुलूस में “हाय हुसैन” की सदाएं गूंजती रहीं।

जगह-जगह चाय और शर्बत के स्टॉल भी लगाए गए। यह जुलूस अपने कदीमी रास्तों बाकरगंज से होते हुए शाम छह बजे अलीगंज स्थित कर्बला पहुंचा, जहां तकरीर के साथ इसका समापन हुआ।

जुलूस की समाप्ति पर सभी लोगों ने देश में सुख-शांति और भाईचारे के लिए दुआ की तथा प्रशासन के बेहतर सहयोग के लिए आभार जताया।

इस मौके पर अशरफ अली पप्पू, नवाब जुगनू, ताजिया एवं आलम इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष चौधरी मोइन रईन, महासचिव वारिस अहमद, मीडिया प्रभारी कफील अहमद, सलीम, सैय्यद फरहत अली, रियाज अहमद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

आठ महीने से खराब है हैंडपंप, दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

खागा, फतेहपुर। विकास खंड धाता के अंतर्गत ग्राम उकाथू के मजरा कटरा में पेयजल संकट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *