Breaking News

जीआरपी इटावा पर गठित महिला मिशन शक्ति टीम ने चलाया जागरूकता अभियान

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा । मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जीआरपी इटावा द्वारा रेलवे स्टेशन पर जागरूकता अभियान चलाया गया आपको बताते चलें इटावा मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के उद्देश्य से दिनांक 08 जनवरी 2026 को थाना जीआरपी इटावा पर गठित महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा रेलवे स्टेशन इटावा जंक्शन पर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति के तहत पंपलेट वितरित किए गए तथा उन्हें महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा, एवं स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित जानकारी दी गई। टीम द्वारा बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। इस अवसर पर महिलाओं व बालिकाओं को पुलिस आपात सेवा 112, वीमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न आवश्यक सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा छात्राओं को पढ़ाई को प्राथमिकता देने, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर भविष्य को सुरक्षित एवं उज्ज्वल बनाने तथा प्राप्त जानकारी को परिवार व समाज में साझा करने की अपील की गई।
टीम ने संदेश दिया कि “स्वस्थ और सतर्क रहना ही असली सुरक्षा है।”

About NW-Editor

Check Also

ट्रॉमा सेंटर के बाहर नवजात मिलने से मचा हड़कंप

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, पुलिस जांच में जुटी संजीव शर्मा / अनिल यादव इटावा/सैफई। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *