Breaking News

पहाड़पुर में खराब पड़े नल, ग्रामीण परेशान

– पहाड़पुर गांव में खराब पड़े नल का दृश्य।
खागा, फतेहपुर। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत पहाड़पुर में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना दम तोड़ती नजर आ रही है। गांव में लगाए गए कई नल लंबे समय से खराब पड़े हुए हैं, जिसके कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई कर्मचारी नलों की मरम्मत के लिए गांव नहीं पहुंचा। गांव के लोगों का कहना है कि योजना का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना था, लेकिन खराब नलों के कारण उन्हें पुराने जल स्रोतों पर निर्भर होना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस मौसम में पेयजल संकट और अधिक गंभीर हो गया है। महिलाओं और बच्चों को पानी की व्यवस्था करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से शीघ्र खराब नलों की मरम्मत कराने और जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने की मांग की है। गांव के प्रमोद कुमार, राजेश, उत्तम का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के साथ आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

About NW-Editor

Check Also

रेडक्रास चेयरमैन ने स्वच्छताग्राहियों को बांटे मास्क व दवाएं

– सभासद विनय तिवारी ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित – स्वच्छताग्राहियों को मास्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *