Breaking News

आंधी पानी से बचाव के लिए पुलिस ने किया अलर्ट

– आमजन को अलर्ट करती पुलिस।
खागा, फतेहपुर। तहसील में बदलते मौसम और आंधी-तूफान की चेतावनी को देखते हुए सुल्तानपुर घोष पुलिस अलर्ट मोड पर नजर आई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी सुल्तानपुर घोष तेज बहादुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक आनंद वर्मा ने प्रेमनगर कस्बा, चौकी चौराहा समेत विभिन्न क्षेत्रों में माइकिंग कर लोगों को सतर्क किया। पुलिस टीम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि तेज आंधी, बारिश और तूफान के दौरान सुरक्षित घरों में रहें तथा किसी पेड़, बिजली के खंभे या कमजोर दीवार के नीचे शरण न लें। अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और बच्चों को भी सुरक्षित स्थानों पर रखें। सुल्तानपुर घोष पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में गश्त कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। उहोंने बताया कि ऐसे मौसम में लोगों को सुरक्षित अपने घरों में रहना चाहिए। पेड़ और पुरानी घरों की दिवाल से उचित दूरी बनाए रखें।

About NW-Editor

Check Also

अधूरी सड़क बनी राहगीरों के लिए मुसीबत, बारिश में बढ़ी आवाजाही की दिक्कत

फतेहपुर। कस्बे के हाईवे किनारे बनाई जा रही सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *