Breaking News

ओमघाट में गंगा आरती कर किया दीपदान

– गंगा आरती करते श्रद्धालु।
फतेहपुर। गंगा बचाओ सेवा समिति नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति द्वारा पूर्णिमा पर ओमघाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया।
गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया। गंगा आरती में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम प्रताप सिंह गौतम ने कहा कि हम सब का दायित्व है मां गंगा को अविरल व निर्मल बनाए रखना। गंगा आरती में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि गंगा नदी को गंदा न करें एवं मां गंगा को स्वच्छ रखें। अंत मे डीपीओ ज्ञान तिवारी ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर गायत्री परिवार के रामस्वरूप गुप्ता, रवींद्र सिंह, डॉ राहुल मिश्रा, रिचा मिश्रा, ऋतिक मिश्रा, आशा त्रिपाठी, सुनीता गुप्ता, लक्ष्मी सिंह, वंदना गुप्ता, मधु गुप्त, सीमा जौहरी, पूजा तेजस्विनी, आदर्श, अजय जौहरी, पंकज कुमार, राघवेंद्र, अनुज, वीरेंद्र साहू, सुरेंद्र पाठक, प्रांशु रस्तोगी, विवेक, माधव दीक्षित, अहम शर्मा, सुमित, शिवम मिश्रा, आर्यन मिश्रा मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

रेडक्रास चेयरमैन ने स्वच्छताग्राहियों को बांटे मास्क व दवाएं

– सभासद विनय तिवारी ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित – स्वच्छताग्राहियों को मास्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *