Breaking News

22 माह से धरना दे रहे ठगी पीड़ितों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

– मांगे पूरी न होने पर राष्ट्रव्यापी आंदोलन की दी चेतावनी
– कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ठगी पीड़ित।
फतेहपुर। बड्स एक्ट कानून के तहत बकाया भुगतान की मांग को लेकर ठगी पीड़ितों का 22 माह से नहर कालोनी परिसर में धरना चल रहा है। सोमवार को ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के बैनर तले ठगी पीड़ितों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांगे पूरी किए जाने की आवाज उठाई। ठगी पीड़ितों का कहना रहा कि मांगे पूरी न हुई तो वह राष्ट्रव्यापी आंदोलन करने के लिए विवश हो जाएंगे। संगठन के जिलाध्यक्ष अम्बिका प्रसाद की अगुवई में ठगी पीड़ित कलेक्ट्रेट आए और नारेबाजी करते हुए डीएम को संबोधित एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि वह अपनी मांगों को लेकर लगातार 22 माह से नहर कालोनी परिसर में धरना दे रहे हैं। इसके बावजूद उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होने ज्ञापन के जरिए सवाल किए कि एक सितंबर 2024 से आज तक जो भी ज्ञापन जिले स्तर में दिए गए उनकी कोई जानकारी अधिकारियों ने संगठन को क्यों नहीं दी, अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम के तहत कलेक्ट्रेट कार्यालय में भुगतान आवेदन पटल में जमा होने की संख्या व ठग कंपनियों की संख्या की जानकारी क्यों नहीं दी गई, पुलिस अधीक्षक को एजेंट सुरक्षा का ज्ञापन दिया लेकिन कोई लिखित कार्रवाई अब तक क्यों नहीं की गई, बड्स एक्ट के तहत तीनों तहसीलों में चिटफंड भुगतान आवेदन काउंटर खोलकर निवेशकों को राहत दिया जाए पर ऐसा नहीं हुआ, बीस माह से लगातार धरना चल रहा है आंदोलन परिसर में सफाई, स्वास्थ्य, पानी, मोबाइल व टायलेट आदि व्यवस्था क्यों नहीं की गई, अभी तक जितने भुगतान आवेदन जमा हुए हैं उन पर भुगतान की कार्रवाई बड्स एक्ट के तहत भुगतान किया जाना आवश्यक है अभी तक भुगतान क्यों नहीं हुआ। मांग किया कि प्रत्येक आवेदन में मुहर हस्ताक्षर के साथ रिसीविंग दी जाए। इस मौके पर राकेश कुमार साहू, प्रदीप कुमार शर्मा, डा. राजेन्द्र, रामकरन राजपूत, बिन्दा प्रसाद, रेखा पासवान, सतीश कुमार, अनीता देवी, कौशिल्या देवी, ननकी, संगीता, कुसमा, रामशरन आदि मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

बिजली संकट पर हिंदू महासभा का फूटा गुस्सा

– 17 जून को बिजली विभाग कार्यालय घेरने का ऐलान – बैठक को संबोधित करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *