फतेहपुर। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने वाले राजमिस्त्री, कुम्हार, दर्जी एवं धोबी ट्रेड के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है।
उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र ने बताया कि पात्र अभ्यर्थियों का साक्षात्कार आज सुबह 11 बजे जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, फतेहपुर में आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने वाले संबंधित ट्रेड के सभी पात्र अभ्यर्थियों का निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार में अनिवार्य रूप से उपस्थित होना आवश्यक है। अभ्यर्थियों को अपने ट्रेड से संबंधित सभी मूल अभिलेख एवं आवश्यक अन्य प्रपत्र साथ लेकर आने के निर्देश दिए गए हैं।
विभाग ने पात्र आवेदकों से निर्धारित समय पर पहुंचकर साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की है।
News Wani
