फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजानी मोड़ के समीप एनएच-2 पर सोमवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए हथगाम सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाए जाने पर इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, कानपुर नगर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर गांव निवासी विनोद के पुत्र राहुल सिंह बाइक से अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वह खागा के सुजानी मोड़ स्थित एनएच-2 पर पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल राहुल को उपचार के लिए हथगाम सीएचसी लाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सरकारी एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
News Wani
