Breaking News

अमौली तिराहे पर अचानक बेहोश होकर गिरा युवक, मौके पर हुई मौत

फतेहपुर। जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बसफरा अमौली तिराहा स्थित दुकान पर 34 वर्षीय युवक अचानक गिर गया। कुछ देर बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बसफरा गांव निवासी छन्नू का पुत्र दीनदयाल अपनी बहन के यहां से वापस आने के बाद अमौली तिराहा स्थित एक दुकान पर गया था। तभी वह अचानक अचेत होकर नीचे गिर पड़ा। कुछ देर बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। आशंका जताई गई कि इसी वजह से उसकी मौत हुई होगी। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि युवक की तबीयत अचानक बिगड़ने से पहले उसने क्या खाया-पीया था और वह दुकान पर कितनी देर से मौजूद था।

परिजनों के अनुसार दीनदयाल की अचानक मौत से घर में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

About NW-Editor

Check Also

धाता में वायरल बुखार ने बढ़ाई चिंता, अस्पतालों में मरीजों की लगी लम्बी कतार

फतेहपुर। विकासखंड धाता क्षेत्र में बारिश का दौर थमते ही वायरल फीवर समेत मौसमी बीमारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *