Breaking News

अधूरी सड़क बनी राहगीरों के लिए मुसीबत, बारिश में बढ़ी आवाजाही की दिक्कत

फतेहपुर। कस्बे के हाईवे किनारे बनाई जा रही सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण अधूरा होने के कारण राहगीरों और क्षेत्रवासियों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य शुरू होने के बाद अचानक बंद कर दिया गया और ठेकेदार मौके से चले गए, जिससे सड़क की स्थिति और भी खराब हो गई है। बरसात के दिनों में समस्या और गंभीर हो जाती है। सड़क पर निकलना मुश्किल हो जाता है।

मोहल्ले के निवासी आकाश, प्रकाश चंद्र और अनमोल ने बताया कि सड़क निर्माण पूरा कराने के लिए नगर पंचायत में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बारिश के मौसम में सड़क पर कीचड़ और गड्ढों के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण समस्या लगातार बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क का निर्माण पूरा नहीं कराया गया तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।

इस संबंध में नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी देवहुति पांडेय ने बताया कि उनके पास सड़क निर्माण अधूरा होने की कोई शिकायत नहीं पहुंची है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि निर्माण कार्य अधूरा पाया गया तो संबंधित विभाग और ठेकेदार से जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा।

About NW-Editor

Check Also

धाता में वायरल बुखार ने बढ़ाई चिंता, अस्पतालों में मरीजों की लगी लम्बी कतार

फतेहपुर। विकासखंड धाता क्षेत्र में बारिश का दौर थमते ही वायरल फीवर समेत मौसमी बीमारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *