Breaking News

धाता में वायरल बुखार ने बढ़ाई चिंता, अस्पतालों में मरीजों की लगी लम्बी कतार

फतेहपुर। विकासखंड धाता क्षेत्र में बारिश का दौर थमते ही वायरल फीवर समेत मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ता नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में लोग बुखार, जुकाम, खांसी और शरीर में दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। स्थिति यह है कि सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ क्षेत्र के निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

सुबह से ही अस्पतालों में मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बड़ी संख्या में लोग वायरल फीवर की चपेट में बताए जा रहे हैं। कई मरीजों में तेज बुखार के साथ कमजोरी और शरीर में दर्द की शिकायत भी सामने आ रही है।

लगातार बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव और गंदगी के कारण भी मौसमी बीमारियों के बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्र में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान देने की मांग की है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से बदलते मौसम में सावधानी बरतने, साफ पानी पीने, आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा बुखार या अन्य लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।

About NW-Editor

Check Also

अधूरी सड़क बनी राहगीरों के लिए मुसीबत, बारिश में बढ़ी आवाजाही की दिक्कत

फतेहपुर। कस्बे के हाईवे किनारे बनाई जा रही सड़क का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *