Breaking News

महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार पर पत्रकार संगठन ने जताया विरोध, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

चरखारी (महोबा)। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार नायक के नेतृत्व में मंगलवार को उपजिलाधिकारी चरखारी अवनीश तिवारी को ज्ञापन सौंपकर दिल्ली के साकेत पुलिस स्टेशन में स्वतंत्र महिला पत्रकार शाहीन खान एवं नफीसा खान के साथ कथित मारपीट एवं अभद्र व्यवहार के मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि मैक्स हॉस्पिटल में गृहमंत्री अमित शाह एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा नए विंग के उद्घाटन कार्यक्रम की कवरेज के दौरान दोनों स्वतंत्र महिला पत्रकारों के साथ साकेत पुलिस स्टेशन दिल्ली के कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा कथित रूप से अभद्र व्यवहार एवं मारपीट की गई। आरोप है कि पुलिसकर्मी दोनों पत्रकारों को घसीटते हुए पुलिस वाहन में डालकर साकेत थाने ले गए। ज्ञापन के अनुसार, थाने पहुंचने के बाद दोनों पत्रकारों को एक कमरे में ले जाकर कथित रूप से बेरहमी से पीटा गया। इस घटना से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने की बात भी ज्ञापन में कही गई है।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पत्रकारों के साथ इस प्रकार का व्यवहार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के लिए गंभीर चिंता का विषय है। संगठन ने कहा कि पत्रकारों को उनके कार्य के दौरान सुरक्षा एवं सम्मान मिलना चाहिए और पुलिस की कथित बर्बरता की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदय से पूरे मामले का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया।
ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के जिला प्रभारी महंत जुगल किशोर द्विवेदी, जिला संरक्षक अनूप गुरुदेव, जिला उपाध्यक्ष बृजेश द्विवेदी, तहसील अध्यक्ष राजू पटेरिया, बृजेंद्र भारद्वाज, जिला कोषाध्यक्ष मोनू तिवारी, हरिओम सोनी, जतन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शफीक अहमद, तौकीर अहमद, ओमप्रकाश विश्वकर्मा सहित अन्य पत्रकार एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

महोबा में ‘बहू-बेटी सम्मेलन’ से महिलाओं को किया जागरूक, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के बताए रास्ते

महोबा पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के पर्यवेक्षण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *